बड़ी खबर: गर्लफ्रेंड ने मंगेतर के साथ मिलकर बॉयफ्रेंड को उतारा मौत के घाट, पुलिस ने किया खुलासा
गाजियाबाद। पुलिस ने वैशाली के एक फ्लैट में मिली युवक की लाश के मामले में खुलासा कर दिया है। गर्लफ्रेंड ने ही मंगेतर के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया था जिस मामले में अब तक दो गिरफ्तार एक अब भी फरार।
पढ़िए पूरी खबर-
वैशाली के एक फ्लैट में सड़ी-गली हालत में मिली युवक की लाश के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस ने हत्या के मामले में विनोद नाम के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जांच में पता चला कि जो लाश फ्लैट में मिली थी, वो नितिन चौधरी नाम के युवक की थी। नितिन की गर्लफ्रेंड ने अपने दोस्त और मंगेतर के साथ मिलकर उसकी हत्या की थी। पार्टी करने के बहाने नितिन की गर्लफ्रेंड उसे फ्लैट में लेकर गई थी।
#GhaziabadPolice- थाना कौशाम्बी पुलिस द्वारा अज्ञात शव की शिनाख्त करते हुए ब्लाइन्ड हत्याकाण्ड का किया खुलासा, हत्यारा अभियुक्त गिरफ्तार @Uppolice pic.twitter.com/meQIEWvA6Y
— GHAZIABAD POLICE (@ghaziabadpolice) February 11, 2021
ऐसे और इसलिए की हत्या-
आरोप है कि नितिन की गर्लफ्रेंड ने अपने दोस्त विनोद और मंगेतर कुलविंद्र के साथ मिलकर उसके सिर पर डंडे और रॉड से वार कर उसकी हत्या कर दी थी। इसके बाद नितिन की लाश को फ्लैट में बंद करके तीनों फरार हो गए थे। पुलिस के मुताबिक, आरोपी विनोद ने पूछताछ में इसकी जानकारी दी है। जांच में पता चला कि विनोद की भी उसी महिला से लंबे समय से दोस्ती थी। पुलिस महिला और तीसरे शख्स की तलाश कर रही है। वारदात में शामिल तीसरा शख्स, महिला का मंगेतर ही बताया जा रहा है। पुलिस को पूछताछ में पता चला है कि महिला और नितिन के बीच पिछले तीन साल से प्रेम संबंध थे। आरोप है कि नितिन अपनी गर्लफ्रेंड को ब्लैकमेल करता था और उससे पैसे मांगता था। जिससे तंग आकर महिला ने अपने मंगेतर और दोस्त विनोद के साथ मिलकर इस हत्याकांड को अंजाम दे डाला।







.jpeg)












