बड़ी खबर: सरकार ने एक साल तक के लिए पान मसाला के निर्माण, भंडारण और बिक्री पर लगाई रोक
झारखंड। कोरोना वायरस (कोविड-19) के नियंत्रण और प्रभावी रोकथाम और उनके बचाव की दृष्टि से झारखंड की सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने अपने राज्य में एक साल तक के लिए मैग्नीशियम कार्बोनेट युक्त पान मसाला के निर्माण, भंडारण, वितरण या बिक्री पर रोक लगा दी है।
पढ़िए पूरी खबर-
आधिकारिक प्रवक्ता के अनुसार- मुख्य सचिव सुखदेव सिंह की अध्यक्षता में हुई उच्चस्तरीय बैठक में दिए गए निर्देश के संबंध में राज्य के खाद्य संरक्षा आयुक्त नितिन मदन कुलकर्णी ने राज्य में 11 ब्रांडों के पान मसाले पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। उन्होंने बताया कि यह प्रतिबंध विभिन्न जिलों से प्राप्त 41 पान मसाला के नमूनों के जांच में मैग्नीशियम कार्बोनेट की मात्रा पाए जाने के कारण लगाई गई है। मैग्नीशियम कार्बोनेट से हृदय की बीमारी सहित विभिन्न प्रकार की बीमारियां होती हैं। पान मसाला के लिए खाद्य सुरक्षा कानून, 2006 में दिए गए मानक के मुताबिक मैग्नीशियम कार्बोनेट मिलाया जाना प्रतिबंधित है।







.jpeg)












