BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

बड़ी खबर: स्कूल पर हमला कर बंदूकधारियों ने किया 39 छात्रों का अपहरण

 बड़ी खबर: स्कूल पर हमला कर बंदूकधारियों ने किया 39 छात्रों का अपहरण
Share

लागोस/नई दिल्ली। बंदूकधारियों ने उत्तर पूर्वी नाइजीरिया के एक स्कूल पर हमला कर 39 छात्रों का अपहरण कर लिया। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। कुछ हफ्ते पहले ही क्षेत्र में इसी प्रकार से सामूहिक अपहरण किए जाने की घटना सामने आई थी।

पुलिस ने बताया कि कदूना राज्य के अफका क्षेत्र में स्थित `फेडरल कालेज ऑफ फॉरेस्ट्री मेकनाईजेशन` में बृहस्पतिवार देर रात बंदूकधारियों ने अपहरण की वारदात को अंजाम दिया। कदूना राज्य के गृह मंत्रालय में आयुक्त सैमुएल अरुवान ने एक वक्तव्य में कहा, `लापता छात्रों की संख्या 39 है, जिनमें से 23 लड़कियां और 16 लड़के हैं।`

उन्होंने कहा कि स्कूल के कई कर्मचारियों को भी अगवा किया गया है। अरुवान ने कहा कि सशस्त्र डाकुओं के एक बड़े समूह ने हमला किया, इस पर सेना ने भी जवाबी कार्रवाई की और 180 कर्मचारियों और छात्रों को बचा लिया। उन्होंने कहा कि कुछ छात्र घायल हैं जिनका सैन्य अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।

अरुवान ने कहा कि लापता छात्रों का पता लगाने के लिए सुरक्षा बल प्रयास कर रहे हैं। संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता स्टीफेन दुजारिक ने कहा कि महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने घटना की निंदा की है और बंधकों को तत्काल छोड़ने को कहा है।
 

Share

Leave a Reply