नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

बड़ी खबर: धमाके से ढहा मकान, मलबे में दबकर पति-पत्नी और एक साल के बच्चे की मौत

बड़ी खबर: धमाके से ढहा मकान, मलबे में दबकर पति-पत्नी और एक साल के बच्चे की मौत
Share

मुरैना। मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में बुधवार तडक़े एक घर में हुए धमाके ने तीन जिंदगी छिन ली। घर के अंदर रखे पटाखे बनाने के बारूद में लगी आग से हुए धमाके से घर मलबे में तब्दील हो गया। इस हादसे में पति पत्नी और एक साल के मासूम की मौत हो गई। दंपत्ति के दो अन्य बच्चे इस हादसे में घायल है, जिनमें से एक की हालत गंभीर है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
 

जानकारी के अनुसार घटना जिले के जिगनी गांव की है। यहां 30 वर्षीय बंटी खान अपनी पत्नी रुबी खान (27 वर्ष) और तीन बच्चों के साथ रहता था। बंटी और उसका परिवार आतिशबाजी बनाने का काम करते थे। लॉकडाउन में बंटी ने वह काम छोडक़र मूंगफली बेचना था। उनके घर में अब भी पटाखे बनाने का बारूद रखा हुआ था।
 
 
बुधवार की तडक़े करीब 5.30 बजे अचानक उनके घर में तेज धमाका हुआ। धमाका इतना जबरदस्त था कि पूरा घर धराशायी हो गया और पूरा परिवार मलबे के नीचे दब गया। धमाके की आवाज सुनकर आस पास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस का सूचना दी।
 

सूचना के बाद पुलिस और प्रशासन, दमकल के साथ मौके पर पहुंची। दमकल की टीम ने हादसे में घायल बंटी खान, उनकी पत्नी वर्षीय रूबी खान और एक साल के बच्चे अमन सहित पांच लोगों को मलबे से निकालकर अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान बंटी, रूबी और एक साल के मासूम अमन ने दम तोड़ दिया है। मलबे में दबे दो अन्य मासूम बच्चों में से एक की हालत नाजुक बताई जा रही है, जिसे इलाज के लिए ग्वालियर रेफर किया गया है। प्राथमिक जांच में पुलिस बारूद से आग लगने की बात कह रही है वहीं कुछ लोग सिलेंडर ब्लास्ट होने के कारण आग लगने की बात भी कह रहे हैं। घटना का पूरा सच जांच के बाद ही सामने आ सकेगा। पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है।

Share

Leave a Reply