नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

बड़ी खबर: राजधानी में नौंवी की छात्रा को कमरे में बंद कर किया दुष्कर्म और बनाया अश्लील वीडियो

 बड़ी खबर: राजधानी में नौंवी की छात्रा को कमरे में बंद कर किया दुष्कर्म और बनाया अश्लील वीडियो
Share

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी में गणतंत्र दिवस के दिन 14 वर्षीय छात्रा को अगवा कर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपित एमपी नगर से छात्रा को स्कूल के सामने से ऑटो से शाहपुरा ले गया और वहां कमरे में बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। आरोपित ने उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया। जानकारी मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई और आरापित के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। 
 
 
आरोपित 23 वर्षीय युवराज कुमार राजीव नगर पटना बिहार का रहनेवाला है। जो एक साल इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने के बाद छोड़ चुका है। फिलहाल वह एमपी नगर में एक कंपनी में काम करताहै। शाहपुरा थाना प्रभारी चंद्रकांत पटेल के अनुसार 14 वर्षीय किशोरी अपने नाना के साथ अशोकागार्डन में रहती है। छात्रा की मां और पिता महाराष्ट्र नागपुर में रहते हैं। वह नौंवी कक्षा की छात्रा है। उनकी तीन दिन पहले ही हैप्पन डेटिंग एप के माध्यम से आरोपित युवराज से दोस्ती हुई थी।
 
 
इन तीन दिनों में आरोपित ने किशोरी का मोबाइल नंबर लेकर उससे चैटिंग शुरू कर दी थी। 26 जनवरी को उसने किशोरी से मिलने की जिद की थी, जिस पर किशोरी तैयार हो गई। पहली ही मुलाकात में कर लिया अगवा - छात्रा 26 जनवरी पर स्कूल जाने की बात कहकर घर से निकली थी और आरोपित से मिली। आरोपित और छात्रा की यह पहली मुलाकात थी। आरोपित उसे जबरन ऑटो में बैठाकर अपने कमरे में ले गया था और दुष्कर्म कर वीडियो बन लिया।
 
 
लोगों ने रोते देखा तो पुलिस को सूचना दी- किशोरी घटना के बाद शाहपुरा झील के किनारे जोर-जोर से रो रही थी। लोगों ने पूछा तो पीडि़ता ने पूरा घटनाक्रम बताया। लोगों के कहने पर उसने आरोपित को फोन कर मौके पर बुलाया। जैसे ही आरोपित आया तो लोगों नेउसके साथ जमकर मारपीट की और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर अपहरण, दुष्कर्म, पाक्सो एक्ट और धमकाने का मामला दर्ज कर लिया है।   

Share

Leave a Reply