BIG NEWS : आयकर विभाग ने कारोबारियों समेत राजस्व मंत्री के रिश्तेदार के घर पर भी दी दबिश…
रायपुर : आयकर विभाग की टीम ने मंगलवार देर रात प्रदेश के कई कारोबारियों के ठिकानों पर दबिश दी। मंगलवार देर रात से रायपुर, बिलासपुर, कोरबा में आयकर विभाग की छापेमारी की गई । जानकारी के अनुसार रायपुर में कारोबारी रवि सिंघल के चौबे कॉलोनी स्थित घर पर आयकर विभाग की टीम ने दबिश दी । रवि सिंघल का रायगढ़ में बड़ा कारोबार है।
इसके अलावा शंकर नगर के ओम श्री अपार्टमेंट, तेलीबांधा स्थित अमित अग्रवाल और सुमित अग्रवाल, वॉलफोर्ट सिटी में प्रदीप अग्रवाल के घर पर आईटी की छापामार कारवाई जारी है। इसके अलावा कोरबा में आयकर विभाग की टीम ने राजकुमार व भगवानदास अग्रवाल के ठिकानों पर छापा मारा है। बिलासपुर से पहुंची आयकर की टीम दस्तावेज खंगाल रही है।
राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के रिश्तेदार भगवान दास अग्रवाल जो अनूपचंद त्रिलोकचंद ज्वेलर्स के संचालक हैं। छत्तीसगढ़ सेल्स के नाम से कई व्यवसायिक प्रतिष्ठान संचालित है। दोनों कारोबारी ठेकेदारी, ज्वैलरी, एफएमसीजी, बाइक शो रूम के कारोबार से जुड़े हैं। टीम की कार्रवाई जारी है।







.jpeg)












