नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

BIG NEWS: ठेकेदारों के परिसरों पर आयकर का छापा, सामने आई 750 करोड़ की अघोषित आय

BIG NEWS: ठेकेदारों के परिसरों पर आयकर का छापा, सामने आई 750 करोड़ की अघोषित आय
Share

बंगलूरू, कर्नाटक की राजधानी बंगलूरू में आयकर विभाग ने तीन प्रमुख ठेकेदार समूहों के परिसरों पर छापेमारी कर करीब 750 करोड़ रुपये की अघोषित आय का पता लगाया है। सीबीडीटी (केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड) ने मंगलवार को बताया कि ये समूह सिंचाई और हाईवे परियोजनाओं के निर्माण में शामिल रहे हैं। ये छापेमारी सात अक्तूबर को चार राज्यों में 47 परिसरों पर शुरू की गई थी।
कर विभाग के लिए नीति बनाने वाले निकाय सीबीडीटी ने एक बयान में कहा कि जांच में सामने आया है कि ठेकेदारों के इन तीन समूहों में में से एक ने 40 व्यक्तियों के नाम पर फर्जी उप अनुबंध बुक किए हैं जबकि इन व्यक्तियों का निर्माण व्यवसाय से कोई संबंध नहीं है। बयान में कहा गया है कि इन व्यक्तियों ने उक्त हेरफेर करने की बात को स्वीकार किया है।
बयान में कहा गया कि इन तीनों समूहों के परिसरों पर छापेमारी के दौरान लगभग 750 करोड़ रुपये की अघोषित आय का पता चला है। इसमें से कुल 487 करोड़ रुपये की राशि को संबंधित समूहों ने अपनी अघोषित आय के रूप में स्वीकार कर लिया है। वहीं, एक समूह ने 382 करोड़ रुपये के श्रम व्यय की मुद्रास्फीति में लिप्त होने की बात स्वीकार की है।
 


Share

Leave a Reply