BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

बड़ी खबर : डिप्टी सीएम की बढ़ी मुश्किलें, देश छोड़ने पर लगी रोक, मनीष सिसोदिया समेत 14 के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी

बड़ी खबर : डिप्टी सीएम की बढ़ी मुश्किलें, देश छोड़ने पर लगी रोक, मनीष सिसोदिया समेत 14 के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी
Share

 नई दिल्ली। दिल्ली में शराब घोटाले मामले में सीबीआई (CBI) ने बड़ा एक्शन लिया है। सीबीआई ने डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया समेत 14 लोगों के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर (LOC) जारी किया है। सर्कुलर में उन आरोपियों के नाम हैं, जिनके खिलाफ सीबीआई ने एफआईआर दर्ज की है। हालांकि इसमें मुंबई की एंटरटनेमेंट इवेंट मैनेजमेंट कंपनी के सीईओ विजय नायर का नाम शामिल नहीं है।

बता दें, दिल्ली में आबकारी नीति मामले में सीबीआई की छापेमारी और एफआईआर दर्ज करने के बाद ये नोटिस जारी किया गया है। अब ये सभी आरोपी देश छोड़कर नहीं जा सकेंगे। सीबीआई की प्राथमिकी आईपीसी की धारा 120-बी (आपराधिक साजिश) और 477-ए (खातों का फजीर्वाड़ा) के तहत दर्ज की गई है। मनीष सिसोदिया पर आरोप है कि शराब कारोबारियों को कथित तौर पर 30 करोड़ रुपये की छूट दी गई। लाइसेंस धारकों को कथित तौर पर उनकी इच्छा के अनुसार विस्तार दिया गया था। आबकारी नियमों का उल्लंघन कर नीतिगत नियम बनाए गए।

इस एक्शन से पहले सीबीआई ने दिल्ली में नई आबकारी नीति लागू करने के दौरान भ्रष्टाचार के कथित मामले में शनिवार को तीन आरोपियों के बयान दर्ज किया। वहीं मनीष सिसोदिया के घर सहित 31 स्थानों पर की गई छापेमारी के दौरान जब्त दस्तावेजों की सीबीआई जांच कर रही है। सीबीआई द्वारा दर्ज एफआईआर में मनीष सिसोदिया समेत 15 लोगों के नाम है। सीबीआई ने मनीष सिसोदिया को इस मामले में मुख्य आरोपी बनाया है। यह एफआईआर सीबीआई ने 17 अगस्त को दर्ज की है। सीबीआई ने सिसोदिया, कृष्ण, पूर्व आबकारी उपायुक्त आनंद तिवारी और सहायक आबकारी आयुक्त पंकज भटनागर सहित नौकरशाहों, नौ कारोबारियों और दो कंपनियों को मामले में नामजद किया है।

वहीं लुकआउट नोटिस जारी होने के बाद दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने ट्वीट कर सीबीआई और बीजेपी पर निशाना साधा है। मनीष सिसोदिया ने कहा कि आपकी सारी रेड फैल हो गयी, कुछ नहीं मिला, एक पैसे की हेरा फेरी नहीं मिली। अब आपने लुक आउट नोटिस जारी किया है कि मनीष सिसोदिया मिल नहीं रहा। ये क्या नौटंकी है मोदी जी ? मैं खुलेआम दिल्ली में घूम रहा हूं, बताइए कहां आना है? आपको मैं मिल नहीं रहा?


Share

Leave a Reply