बड़ी खबर: कामधेनु विश्वविद्यालय अब हो जायेगा दाउश्री वासुदेव चंद्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय राज्यपाल ने दी मंजूरी
रायपुर, राज्यपाल अनसुईया उइके ने आज शाम छत्तीसगढ़ कामधेनु विश्वविद्यालय का नाम बदलने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।
राज्य सरकार ने कामधेनु विश्वविद्यालय का नाम बदलकर दाउश्री वासुदेव चंद्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय करने का प्रस्ताव राजभवन भेजा था। चंद्राकर सूबे के बड़े सहकारी और किसान नेता थे। राजभवन ने राज्य सरकार के प्रस्ताव पर आज मुहर लगा दी। लिहाजा, राजपत्र में प्रकाशित होने के बाद छत्तीसगढ़ कामधेनु विश्वविद्यालय दाउश्री वासुदेव चंद्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय के नाम से जाना जाएगा। ज्ञातव्य है, भाजपा सरकार ने दुर्ग के अंजोरा में कामधेनु विश्वविद्यालय प्रारंभ की थी।
राजभवन के सिकरेट्री सोनमणि बोरा ने कामधेनु विश्वविद्यालय का नाम बदलने की अनुमोदन की पुष्टि की है।







.jpeg)












