नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

बड़ी खबर: राज्य सरकारों के लिए कोविशील्ड वैक्सीन की कीमतों का हुआ ऐलान, जाने क्या है कीमत

 बड़ी खबर: राज्य सरकारों के लिए कोविशील्ड वैक्सीन की कीमतों का हुआ ऐलान, जाने क्या है कीमत
Share

नई दिल्ली। सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने कोविशील्ड वैक्सीन की कीमतों की घोषणा कर दी है। राज्य सरकारों के लिए कोविशील्ड वैक्सीन की प्रति डोज की कीमत 400 रुपये और प्राइवेट अस्पतालों के लिए प्रति डोज की कीमत 600 रुपये होगी. संक्रमण से बचने के लिए कोविशील्ड की दो डोज ली जाती है. पहली और दूसरी डोज के बीच 4 से 6 हफ्ते का अंतर होता है।

भारत सरकार ने हाल ही में वैक्सीनेशन के नए चरण का ऐलान किया है. इस चरण में राज्य सरकार और प्राइवेट अस्पताल सीधे वैक्सीन निर्माताओं से वैक्सीन खरीद कर पाएंगे. अभी तक सिर्फ केंद्र सरकार ही वैक्सीन खरीद रही थी और अलग-अलग राज्यों में बांट रही थी.

केंद्र सरकार के मुताबिक, अभी भी 50 फीसदी वैक्सीन केंद्र सरकार को मिलेगी, जबकि बाकी 50 फीसदी राज्य सरकारें सीधे वैक्सीन निर्माताओं से ले पाएंगी. साथ ही प्राइवेट सेक्टर भी ऐसा कर सकेगा.

वैक्सीन उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए हाल ही में केंद्र ने वैक्सीन बनाने वाली कंपनियां सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) और भारत बायोटेक को समर्थन देने को लेकर सैद्धांतिक मंजूरी दी है. हाल ही में वित्त मंत्रालय ने सीरम इंस्टीट्यूट के लिए 3,000 करोड़ और भारत बायोटेक को 1,500 करोड़ रुपये प्रदान करने की मंजूरी दी है और इन्हें जल्द ही यह क्रेडिटवितरित किया जाएगा. इससे पहले सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के सीईओ अदार पूनावाला ने सुझाव दिया था कि उन्हें वैक्सीन का उत्पादन बढ़ाने के लिए करीब 3000 करोड़ रुपए की जरूरत है.
 

Share

Leave a Reply