बड़ी खबर : भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर और खजुराहो एयरपोर्ट पर खुलेंगी शराब दुकानें...
भोपाल : प्रदेश के एयरपोर्ट पर इसी महीने वाइन शॉप खुल जाएंगी और अंग्रेजी शराब की बिक्री शुरु हो जाएगी। शराब की दुकानें भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर और खजुराहो एयरपोर्ट पर खोली जाएंगी। एयरपोर्ट पर शराब दुकानें खोलने के लिए प्रक्रिया शुरु कर दी गई है। दरअसल, नई आबकारी नीति में पहली बार प्रदेश के एयरपोर्ट पर अंग्रेजी शराब दुकान खोलने का प्रावधान किया गया है।
सरकार ने इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी कर एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) को अवगत कराया दिया है। वाणिज्यिक कर विभाग के अधिकारियों का कहना है कि एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया एयरपोर्ट पर शराब दुकान के लिए स्थान आवंटित करने जल्द टेंडर जारी करेगा। उच्चतम बोली लगाने वाली जिस भी ठेकेदार को टेंडर मिल जाएगा, एएआई उसकी जानकारी वाणिज्यिक कर विभाग को देगा। वह ठेकेदार विभाग को शराब बिक्री क अनुमति देने के लिए ओवदन देगा।
विभाग की ओर से संबंधित ठेकेदार को शराब की सप्लाई के साथ ही बिक्री की अनुमति दे दी जाएगी। संभवत: अप्रैल के आखिर तक शराब दुकान खोलने की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। विभाग के सूत्रों का कहना है कि एयरपोर्ट पर शराब बिक्री बाजार दर पर ही की जाएगी। इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विदेश जाने वाले यात्रियों को चेक इन करने के बाद ड्यूटी फ्री शराब उपलब्ध कराई जाती है। चूंकि मप्र के एयरपोर्ट से विदेश के लिए सीधी फ्लाइट नहीं दी जाती, इसलिए यहां ड्यूटी फ्री शराब उपलब्ध नहीं होगी। नई आबकारी नीति में भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर में चुनिंदा सुपर बाजारों में लाइसेंस लकर वाहन की बिक्री का प्रावधान किया गया है। विभाग के सूत्रों का कहना है कि अब तक किसी भी सुपर बाजार ने वाहन की बिक्री के लिए लायसेंस लेने आवेदन नहीं दिया है।







.jpeg)












