BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

BIG NEWS : बिजली गुल होने से 50 से ज्यादा लोकल ट्रेनें हुई रद्द...

BIG NEWS : बिजली गुल होने से 50 से ज्यादा लोकल ट्रेनें हुई रद्द...
Share

मुंबई के कई इलाकों में रविवार सुबह बिजली गुल हो गई जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा , जिससे एक लाइन पर लोकल ट्रेन सेवा बाधित हो गई. वेस्टर्न रेलवे के सीपीआरओ रवींद्र भाकर के मुताबिक करीब 1 घंटे तक बिजली गुल रहने से चर्चगेट और अंधेरी के बीच उपनगरीय खंड प्रभावित हुआ और करीब 50 ट्रेनें रद्द कर दी गईं जबकि 144 ट्रेनें देरी से चलीं. सुबह 10.53 बजे तक सभी प्रभावित सेक्शन में बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई. दक्षिण और मध्य मुंबई के कई इलाकों में बिजली गुल रही. अधिकारियों ने बताया कि लोकल ट्रेन सेवाएं पश्चिम रेलवे लाइन पर चर्चगेट और अंधेरी स्टेशनों के बीच सुबह 9:30 बजे से एक घंटे के लिए ठप रहीं.


अधिकारियों ने दिक्कत के लिए टाटा पावर से आपूर्ति में व्यवधान को जिम्मेदार ठहराया. इतना ही नहीं मध्य रेलवे की हार्बर लाइन पर भी सेवा कुछ मिनट के लिए बाधित रही. अधिकारियों के मुताबिक छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस में भी बिजली आपूर्ति बाधित हुई. सायन, दादर और माटुंगा समेत कई इलाकों के लोगों ने सुबह बिजली गुल होने की सूचना दी थी. शहर में बिजली आपूर्ति करने वाले बृहन्मुंबई विद्युत आपूर्ति और परिवहन (बीईएसटी) ने कहा कि मुलुंद से ट्रॉम्बे तक 220 केवी की ट्रांसमिशन लाइन बाधित (ट्रिप) हुई थी जिससे बिजली गुल हुई थी.

टाटा पावर के एक प्रवक्ता ने एक बयान में कहा कि महाराष्ट्र राज्य बिजली ट्रांसमिशन कंपनी की कलवा (ठाणे) से ट्रॉम्बे तक की लाइन में वॉल्टेज जबर्दस्त तरीके से कम-ज्यादा हुए, जिससे ट्रॉम्बे साल्सेट-1 यूनिट में लाइन ट्रिप हुई. प्रवक्ता ने कहा कि टाटा पावर ने बिजली बहाल कर दी है. आम तौर पर रेलवे अधिकारी सप्ताहांत पर दोपहर के समय कुछ वक्त के लिए रख-रखाव का काम करते हैं, लेकिन रविवार सुबह सेवा बाधित होने के कारण यात्रियों को दिक्कत का सामना करना पड़ा.


इससे पहले अक्टूबर 2020 में शहर के कई इलाकों में बिजली गुल हो गई थी, जिसे पूरी तरह से बहाल करने में 18 घंटे लगे थे. इसके लिए कुछ हलकों में साइबर हमले को जिम्मेदार ठहराया गया था. एक बार फिर लोकल ट्रेन की रफ्तार थमने से मुंबई के हजारों लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा.
 


Share

Leave a Reply