बड़ी खबर: सांसद सुनील सोनी की कोरोना रिपोर्ट आई सामने, पढ़े पूरी खबर
रायपुर। प्रदेश में कोरोना के बढ़ते आकड़ो के बीच वीआईपी भी कोरोना से संक्रमित हो रहे है। आपको बता दे की कुछ दिन पहले राजनांदगांव जिले के विधायक कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। जिसके बाद बीजेपी सांसद सुनील सोनी के पीएसओ की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। जिसके बाद सांसद सोनी परिवार समेत होम क्वारंटाइन हो गए थे और सभी ने कोरोना टेस्ट कराया था। अब जांच रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद सांसद और उसके संपर्क में आए लोगों ने राहत की सांस ली है। वहीं सांसद सोनी ने कहा कि अभी वे क्वारंटाइन पर रहेंगे। सभी जरूरी एहतियात का पालन करेंगे।







.jpeg)












