BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

बड़ी खबर: मुंबई पुलिस के हत्थे चढ़े सुरेश रैना और गुरु रंधावा, जाने क्या है पूरा मामला

 बड़ी खबर: मुंबई पुलिस के हत्थे चढ़े सुरेश रैना और गुरु रंधावा, जाने क्या है पूरा मामला
Share

मुंबई। टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना को मुंबई एयरपोर्ट के पास कोरोना के दिशा-निर्देशों के उल्लंघन के मामले हिरासत में लिया गया, हालांकि बाद में उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया। पुलिस ने मुंबई के एक क्लब में छापा मारा जहां कोरोना के उल्लंघन के आरोप में रैना, सिंगर गुरु रंघावा सहित 34 लोगों को हिरासत में लिया। साहर पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कोविड नियमों के उल्लंघन के मामले में हिरासत में लिए गए लोगों में रैना और रंघावा भी शामिल हैं, हालांकि आरोपियों को बाद में बेल पर रिहा कर दिया गया। मुंबई पुलिस ने बताया कि रैना सहित 34 आरोपियों को आईपीसी की धारा 188, 269 के तहत और महामारी एक्ट के तहत हिरासत में लिया गया। इन लोगों की गिरफ्तारी ड्रैगन फ्लाई पब से हुई जहां कोरोना के दिशा-निर्देशों का उल्लंघन किया गया। गौरतलब है कि सोमवार को महाराष्ट्र सरकार ने कोरोना का प्रभाव रोकने के लिए रात को कर्फ्यू लगाने का फैसला किया था। नए साल को देखते हुए राज्य सरकार ने मुंबई में 22 दिसंबर से 5 जनवरी तक कई प्रतिबंध लगाए हैं। 

Share

Leave a Reply