BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

बड़ी खबर: नाजिया बनीं करोड़पति, केबीसी में जीते 1 करोड़

 बड़ी खबर: नाजिया बनीं करोड़पति, केबीसी में जीते 1 करोड़
Share

रांची। डोरंडा के परसटोली की रहने वाली नाजिया नसीम ने केबीसी में 1 करोड़ रुपए जीता है। इसके साथ ही उनका सपना भी हॉट सीट पर बैठने वाला साकार हुआ है। नाजिया कई सालों से केबीसी में जाने के लिए तैयारी और कोशिश करती थी। लेकिन इस साल नाजिया को मौका मिला। नाजिया ने 15 सवालों का सही जवाब देकर एक करोड़ रुपए जीता। जब वे 16वें सवाल के जवाब में नाजिया संशय में पड़ गयीं तो उन्होंने क्विट कर लिया।

एक करोड़ रुपए जीतने के बाद घर में जश्न का माहौल बना हुआ है। आसपास के लोग और रिश्तेदार बधाई दे रहे हैं। इसका प्रसारण 11 नवंबर की रात 9 बजे होगा. केबीसी में भाग लेने के लिए नाजिया अपने पति और बेटे के साथ मुंबई गई थी।

केबीसी में एक करोड़ रुपए जीतने वाली नाजिया दिल्ली में एक कंपनी में इंटरनेशनल कम्युनिकेशन्स हेड के पद पर काम कर रही हैं। नाजिया को 24 अगस्त को वीडियो कॉल के माध्यम से शो में चयन होने की जानकारी मिली थी। नाजिया की पढ़ाई रांची के जेवीएम से हुई। इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज से पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली से पीजी डिप्लोमा किया।

Share

Leave a Reply