बड़ी खबर: पहलवान सागर धनखड़ हत्याकांड के मामले मे आया नया मोड़, एक ओर गिरफ्तार
नई दिल्ली. दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में 4 मई को पहलवान सागर धनखड़ हत्याकांड मे ओलंपिक मेडलिस्ट सुशील कुमार के एक साथी को गिरफ्तार किया गया, दिल्ली पुलिस ने सागर की हत्या के मामले में जूडो कोच सुभाष को गिरफ्तार किया है, बता दें कि दिल्ली के रोहिणी कोर्ट द्वारा 25 जून तक रिमांड बढ़ाए जाने के बाद पहलवान सुशील कुमार पहले से ही न्यायिक हिरासत में हैं| बता दें कि इस मामले में पहलवान सुशील कुमार और अजय बक्करवाला समेत अब तक 11 लोग गिरफ्तार हो चुके हैं, सागर हत्याकांड को लेकर दिल्ली पुलिस ने सुशील पर एक लाख, तो अजय पर 50 हजार रुपये का इनाम रखा था| वहीं सुशील के खिलाफ गैर जमानती वारंट भी जारी हुआ था| घटना के 18 दिन बाद दोनों को दिल्ली के मुंडका से गिरफ्तार किया गया था. फिलहाल दोनों न्यायिक हिरासत में हैं|
सागर धनखड़ हत्याकांड में मिस्ट्री गर्ल की एंट्री
वहीं सागर धनखड़ हत्याकांड में यूक्रेन की मिस्ट्री गर्ल की एंट्री की वजह ये नया मोड आ गया है| अब दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच एक लड़की की तलाश में जुट गई है, पहलवान सागर हत्याकांड के चमश्दीद सोनू महाल ने बताया कि इस झगड़े का केंद्र यूक्रेन की लड़की थी| वहीं जांच टीम इस लड़की से पूछताछ करना चाहती है, ताकि दोनों पहलवानों के बीच दुश्मनी की वजह पता चल सके|
बहरहाल सोनू महाल ने न्यूज़ एजेंनसीयो को बातचीत में बताया कि सुशील कुमार के साथ लड़ाई की वजह यूक्रेन की लड़की है| उसने बताया कि सागर हत्याकांड में गिरफ्तार अजय बक्करवाला को यूक्रेन की लड़की पसंद आ गई थी और जब वह दोनों ( सोनू और सागर ) अपने फ्लैट पर नहीं थे, तब उसने (अजय) कमरे रखी उस लड़की की फोटो के साथ सेल्फी ले ली थी| इसके बाद उन्होंने न सिर्फ अजय को धमकाया था बल्कि सुशील कुमार के साथ भी बहस हुई थी, यही वजह है कि जब 4 मई को छत्रसाल स्टेडियम में सागर धनखड़ पर सुशील और अजय ने अपने दोस्तों के साथ हमला बोला तो सोनू महाल की भी जमकर धुनाई की थी. इसके बाद सागर ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया था|







.jpeg)












