बड़ी खबर: अब इस जिले के SP हुए कोरोना के शिकार, हुए होम क्वारंटीन
रायपुर। प्रदेश में बढ़ते कोरोना के आकड़ो के बिच अब आम आदमी से लेकर वीआईप और अधिकारी भी कोरोना की चपेट में आने लगे है। अभी खबर है की महासमुंद पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। रिपोर्ट आने के बाद उन्होंने खुद को होम आइसोलेट कर लिया है। होम आइसोलेशन में ही उनका इलाज होगा।
आपको बता दें कि कल ही बिलासपुर के कलेक्टर सारांश मित्तर की कोरोना रिपोर्ट पॉजेटिव आयी थी। वहीं हाईकोर्ट के जस्टिस की भी रिपोर्ट पॉजेटिव मिली थी। माना जा रहा है कि कोरोना रिपोर्ट एसपी की पॉजेटिव आने के बाद कई अन्य पुलिस अफसरों को भी अपना टेस्ट कराना होगा, वहीं कईयों को क्वारंटीन होना पड़ेगा।







.jpeg)












