BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

बड़ी खबर: अब इस टिकटॉक स्टार की संदिग्ध परिस्थितियों में मिली लाश, पुलिस ने बरामद की पंखे से लटकती लाश

 बड़ी खबर: अब इस टिकटॉक स्टार की संदिग्ध परिस्थितियों में मिली लाश, पुलिस ने बरामद की पंखे से लटकती लाश
Share

पुणे। अब इस टिकटॉक स्टार की पुलिस ने संदिग्ध परिस्थितियों में लाश बरामद की है। महाराष्ट्र के पुणे में स्थित वाघोली इलाके में एक फ्लैट में 22 साल के युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिली है,युवक की पहचान समीर गायकवाड के रूप में हुई है।सोशल मीडिया एप टिकटॉक का स्टार था साथ अन्य सोशल मीडिया पर भी बहुत एक्टिव था,उसको काफी संख्या में लोग फॉलो करते थे। पुलिस ने जब शव बरामद किया तो वह पंखे से लटक रहा था।

पढ़िए पूरी खबर-
समीर के किसी दोस्त के जरिए पहले रिश्तेदारों को यह खबर मिली और उसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव बरामद किया और फिर जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी,प्राथमिक जांच के बाद पुलिस का यही कहना है कि यह आत्महत्या का मामला हो सकता है।

पुलिस का कहना है जल्द ही वह मृतक के परिजनों के बयान भी लेगी, साथ ही उसके दोस्तों से भी पूछताछ की जा रही है।पुलिस के अनुसार जो भी लोग इस केस से संबंधित होंगे उनसे जानकारी ली जाएगी।पुलिस का कहना है अभी तक कोई सुसाइड नोट आदि मिला नहीं है।

हालांकि, पुलिस अब समीर की सोशल मीडिया प्रोफाइल भी खंगाल रही है, यह भी जानकारी ली जा रही है कि आखिरी वक्त में वह किन लोगों से या क्या चैट कर रहा था, उसके पोस्ट आदि भी गंभीरता से देखे जा रहे हैं और उनके कमेंट्स की भी जांच की जा रही है।

साथ ही शुरूआती पूछताछ में यह पता चला है कि समीर का कोई प्रेमप्रसंग भी था,इसमें गड़बड़ी की वजह से वह पिछले कुछ दिनों से परेशान चल रहा था।समीर पुणे के वाडिया कॉलेज से पढ़ाई कर रहा था, वह मिकासा सोसाइटी में रहता था पुणे में वह काफी मशहूर था।

वह लगातार सोशल मीडिया पर अपनी शार्ट वीडियो बनाता था और उसे काफी संख्या में लाइक आदि मिलते थे।समीर की मौत की खबर फैलते ही लोगों ने उसे सोशल मीडिया पर उसके वीडियो वायरल कर के उसे याद किया,लोगों का कहना है कि समीर को इंसाफ तो मिलना ही चाहिए।

पिछले दिनों पुणे की ही एक अन्य टिकटॉक स्टार पूजा चव्हाण ने घर से कूदकर अपनी जान दे दी थी,इसकी गुत्थी भी पुलिस अब तक सुलझा नहीं पाई है।गौरतलब है कि भारत में टिकटॉक एप अब बंद हो चुका है, अन्य शार्ट वीडियो प्लेटफार्म पर लोग सक्रिय हैं|

Share

Leave a Reply