BIG NEWS :देर रात छत्तीसगढ़ में एक और कोरोना पॉजिटिव की हुई पुष्टि, प्रदेश में अब तक हुए कुल 11,स्वास्थमंत्री ने दी जानकारी
गौरतलब है कि बीते 4 दिन में छत्तीसगढ़ में नये केस की पुष्टि नहीं हुई थी. बुधवार को कटघोरा निवासी 52 वर्षीय शख्स को कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई है. बता दें कि पूर्व में भी कटघोरा के तबलीगी जमात के एक युवक का सैंपल भी पॉजिटिव आया था. जिसका एम्स में इलाज चल रहा है. अभी जो 52 वर्षीय व्यक्ति संक्रमित पाया गया है वह तबलीगी जमात के युवक का रिश्तेदार है. उसी के संपर्क में आने से वह संक्रमित हुआ है. संक्रमित व्यक्ति को इलाज के लिए रायपुर एम्स लाया जा रहा है.
वहीं स्थानीय प्रशासन मस्जिद में आने जाने वाले की सर्वे में लगी है. पॉज़िटिव मरीज के संपर्क में पहुंचे लोगों को चिन्हांकित किया जा रहा है. बता दें कि प्रदेश में 9 कोरोना संक्रमित लोगों की हॉस्पिटल से छुट्टी हो गई है. और अभी एक कटघोरा निवासी 16 वर्षीय युवक इलाज चल रहा है. इस नए मामले आने के बाद अब प्रदेश में कुल केस 11 हो गए हैं.
One more #Covid19 positive case found in Chhattisgarh. Exactly the reason why I have been cautioning against rushing into opening the Lockdown.
— TS Singh Deo (@TS_SinghDeo) April 8, 2020
We need to test more to have scientific basis for our decisions.
स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने ट्वीट कर मामले की जानकारी दी है. उन्होंने कहा कि इसी कारण से मैं लॉकडाउन खोलने में जल्दबाजी करने के खिलाफ था. मैंने इसे लेकर आगाह भी किया था. हालात को देखते हुए हमें और अधिक परीक्षण करने की आवश्यकता है.







.jpeg)












