नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

बड़ी खबर: अनियंत्रित डंपर की चपेट में आने से हुई पीएसी के दो जवानों की मौत, दो अन्य गंभीर रूप से घायल

 बड़ी खबर: अनियंत्रित डंपर की चपेट में आने से हुई पीएसी के दो जवानों की मौत, दो अन्य गंभीर रूप से घायल
Share

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश में बुलंदशहर के सिकंदराबाद औद्योगिक क्षेत्र में किसान आंदोलन के चलते तैनात किए गए पीएसी के जवानों को अनियंत्रित डंपर ने रौंद दिया।
 
 
इस हादसे में दो जवानों की मौके पर ही मौत हो गई ,जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस प्रशासन के आला अफसर मौके पर पहुंचे। मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं, घायलों को भी अस्पताल भेजा गया।
 

दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन को लेकर सिकंदराबाद औद्योगिक क्षेत्र में चार नंबर कट पर बैरिकेडिंग की गई है। यहां पर पुलिस और पीएसी के जवान सुरक्षा के लिए तैनात हैं। बताया जाता है कि मंगलवार की सुबह 4 बजे अनियंत्रित डंपर ने ड्यूटी पर तैनात जवानों को कुचल दिया। मृतक पीएसी के दोनों जवान प्रवीण कुमार (22 वर्ष) और प्रवीण कुमार (21 वर्ष) गाजियाबाद के रहने वाले थे।दोनों मृतक जवान पीएसी 38 बटालियन अलीगढ़ के हैं।
 

इस हादसे में दो अन्य जवान घायल हो गए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।हादसे से पुलिस महकमे में मातम छा गया । सीओ सिकंदराबाद नम्रता श्रीवास्तव ने बताया कि हादसे में दो जवानों की मौत हो गई है और 2 अन्य घायल हो गए हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भर्ती कराया गया है।

Share

Leave a Reply