BIG NEWS : अलगाववादी नेता यासीन मालिक को पटियाला हाउस कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा...
नई दिल्ली : यासीन मालिक को पटियाला हाउस कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। इसके साथ ही दस लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है। NIA कोर्ट पहले यासीन मलिक को दोषी करार दे चुका था। यासीन पर पाकिस्तान के समर्थन से कश्मीर में आतंकी घटनाओं के लिए फंडिंग करने और आतंकियों को तबाही का सामान मुहैया कराने के कई मामले दर्ज थे।
बता दें कि यासीन मलिक को टेरर फंडिंग के मामले में दोषी पाया गया है। मलिक प्रतिबंधित संगठन जम्मू कश्मीर लिबरेशन फ्रंट का चीफ है। यासीन को सजा सुनाए जाने से पहले ही जम्मू कश्मीर में प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी थी।
लिक समर्थकों और पुलिस में हुई झड़प
अलगाववादी नेता यासीन मलिक को दिल्ली की एनआईए कोर्ट में सजा सुनाए जाने से ठीक पहले श्रीनगर के मैसूमा इलाके में यासीन मलिक समर्थकों और पुलिस के बीच झड़प हो गई। यासीन के समर्थकों ने सुरक्षाबलों पर पथराव कर दिया। ऐहतियात के तौर पर सुरक्षाबलों ने मोर्चा संभाला और भीड़ पर काबू पाने के लिए आंसू गैस के गोले दागने शुरू कर दिए हैं।
कोर्ट का फैसला आने से पहले जी श्रीनगर में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी थी। पथराव की घटना के बाद शहर भी बंद हो गया है। लोग विरोध- प्रदर्शन के लिए सड़कों पर उतर आए हैं। इससे पहले पुलिस ने यासीन के घर के बाहर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी थी। यहां ड्रोन से निगरानी की जा रही है। श्रीनगर के पास मैसूमा में यासीन मलिक का घर है।







.jpeg)












