BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

बड़ी खबर : इस BJP सांसद को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जाने क्या है मामला...

बड़ी खबर :  इस BJP सांसद को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जाने क्या है मामला...
Share

राजस्थान,  राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी के सांसद किरोड़ लाल मीणा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। डॉ. किरोड़ लाल मीणा पर आरोप है कि पुलिस के मना करने के बावजूद उन्होंने अपने समर्थकों संग ऐतिहासिक आमागढ़ किले पर झंडा फहराया है। उन्होंने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। हालांकि, पुलिस सूत्रों का कहना है कि उन्हें हिरासत में लिया गया है। बता दें कि कांग्रेस ने भगवा झंडा फहराने की आशंका व्यक्त की थी, जिसके बाद पुलिस भी मुस्तैद थी।दरअसल, सासंद डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने मीणा समाज का आमागढ़ किले पर झंड़ा फहराने के बाद ट्वीट कर उसका वीडियो शेयर किया है। ट्वीट के उन्होंने अपनी गिरफ्तारी की भी जानकारी दी है। उन्होंने लिखा है-'मुझे आमागढ़ फोर्ट  गिरफ्तार कर लिया गया है।' बताया जा रहा है कि डॉक्टर किरोड़ी लाल को गिरफ्तार कर विद्याधर नगर थाने ले जाया गया है।  सोशल मीडिया पर जो वीडियो सामने आए हैं, उसमें सांसद के साथ उनके कई समर्थक भी दिख रहे हैं। आज ही सुबह रविवार को उन्होंने जंगल के रास्ते पहाड़ी पर चढ़कर किले पर मीन समाज की ध्वजा को फहराया। सूचना मिलने पर फिर पुलिस ने फिर गिरफ्तार किया। उनके समर्थकों द्वारा रिकॉर्ड किए गए एक वीडियो में वह कहते सुनाई देते हैं, 'मैंने और मेरे समर्थकों ने मीणा समुदाय का झंडा फहराया है।' मीणा और उनके समर्थकों ने इस घटना के काफी वीडियो और फोटोज कैमरे में कैद किए और फिर बाद में मीणा के ट्विटर हैंडल से ट्वीट और रीट्वीट भी किए गए। बता दें कि आमागढ़ किला जयपुर में स्थित है। हालांकि, सांसद मीणा की गिरफ्तारी पर राजस्थान की पू्र्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता वसुंधरा राजे की प्रतिक्रिया आई है। वसुंधरा राजे ने अशोक गहलोत सरकार को घेरा है और रिहाई की मांग की है। उन्होंने ट्वीट किया,'आमागढ़ क़िले के मामले में धर्म के नाम पर राजनीति कर रही कोंग्रेस को करारा जवाब देने वाले डॉ. किरोड़ी लाल मीणा जी की गिरफ़्तारी निंदनीय है। डॉ.मीणा को तुरंत रिहा किया जाए'। 


Share

Leave a Reply