बड़ी खबर : राजधानी में पुलिस इंस्पेक्टर ने अपने सर्विस रिवाल्वर से गोली मार कर की आत्महत्या, पढ़ें पूरी खबर
नई दिल्ली। इस वक्त रोहिणी जिले से एक खबर सामने आ रही है जहां रोहिणी जिले में रहने वाले दिल्ली पुलिस के एक इंस्पेक्टर ने सर्विस रिवॉल्वर से गोली मार कर खुदकुशी कर ली| इंस्पेक्टर का नाम जय भगवान (56) बताया जा रहा है जय भगवान दिल्ली पुलिस सिक्योरिटी विंग में तैनात थे| पुलिस इंस्पेक्ट के खुदकुशी की पुष्टि उच्च पुलिस अधिकारियों ने की है।
पढ़े पूरी खबर-
खबर मिल रही है की जिस रिवाल्वर से जय भगवान ने खुद के सीने में गोली मारी वो उनका सर्विस रिवॉल्वर बताया जा है| पुलिस ने घटना में इस्तेमाल हथियार कब्जे में लिया है शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है| मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है वहीं पुलिस अब घर के सदस्यों से पूछताछ कर आत्महत्या की गुत्थी को सुलझाने में लगा हुआ है, जिसके बाद ही स्पष्ट होगा कि उन्होंने ये घातक कदम क्यों उठाया।
उच्च अधिकारियों के मुताबिक-
इंस्पेक्टर का शव रोहिणी स्थित उनके घर की दूसरी मंजिल पर स्थित कमरे में मिला| घटना का पता तब चला जब उनकी पत्नी दफ्तर से घर वापिस लौटीं, घटना किस वक्त घटी इसकी जांच की जा रही है घटना का खुलासा बुधवार शाम करीब 7-8 बजे के करीब हुआ| इंस्पेक्टर जय भगवान सपरिवार रोहिणी सेक्टर 8 में रहते थे. वे कई थानों में एसएचओ भी रहे थे|







.jpeg)












