बड़ी खबर : छेडख़ानी में पुलिस नहीं कर रही कार्यवाही...
जौनपुर : नेवढिय़ा थाना क्षेत्र के एक गांव में आशा कार्यकर्ता के साथ छेडख़ानी का मामला प्रकाश में आया है। पीडि़ता का आरोप है कि तहरीर दिए जाने के बाद भी पुलिस आरोपितों के विरुद्ध कार्रवाई नहीं कर रही है।
घटना सोमवार की है। आशा कार्यकर्ता की तहरीर के मुताबिक वह गांव से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर जा रही थी। रास्ते में गांव के ही तीन मनबढ़ों ने उसे रोक लिया और अश्लील हरकतें करने लगे। प्रतिरोध करने पर गांव के लोग जुटने लगे तो जान से मार डालने की धमकी देते हुए आरोपित भाग गए। आरोप है कि नामजद तहरीर दिए जाने के बावजूद थाना पुलिस ने आरोपितों के रसूख के चलते अब तक न तो उनके विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया और न ही कोई कार्रवाई की है। प्रकरण चर्चा का विषय बना हुआ है।







.jpeg)












