बड़ी खबर : कॉलेज के प्राचार्य और लिपिक रिश्वत लेते किया गया गिरफ्तार...
बड़वानी : अंजड़ शासकीय कॉलेज में गत दिवस घूस लेते हुए प्राचार्य डॉ. सुनील मोरे और बाबू दिनेश बड़ोले को रंगे हाथों पकड़ा। शिकायतकर्ता प्रो. काग के अनुसार जनभागीदारी समिति के अनुमोदन के बाद तैयार किए गए बगीचे में खर्च हुए 27 हजार रुपए का बिल पास करने के बदले में 20 प्रतिशत अर्थात पांच हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी।
प्रोफेसर काग ने लोकायुक्त एसपी को शिकायत की थी। लोकायुक्त डीएसपी प्रवीण बघेल ने बताया कि प्रोफेसर काग की शिकायत के बाद प्रोफेसर व प्राचार्य डॉ. मोरे की कॉल रिकार्डिंग की गई। इसमें डॉ. मोरे ने रिश्वत के रुपए कॉलेज के लिपिक दिनेश बड़ोले को देने की बात कही थी।







.jpeg)












