BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

बड़ी खबर: राजधानी में जारी है बारिश का कहर, अब तक 12 की मौत

बड़ी खबर: राजधानी में जारी है बारिश का कहर, अब तक 12 की मौत
Share

चेन्नई: तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में बारिश का कहर जारी है। राजधानी सहित आसपास के इलाकों में गुरुवार को भी मूसलाधार बारिश की संभावना है। राज्य के 20 जिलों में रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है। मौसम विभाग ने बताया है कि 11 नवंबर को तमिलनाडु के तिरुवल्लुर, कल्लाकुरिची, सेलम, वेल्लोर, तिरुन्नामलाई, रानीपेट और तिरुपुत्तर जिलों के कुछ इलाकों में भारी से भारी बारिश की संभावना है। वहीं तमिलनाडु के नीलगिरि, कोयंबटूर, चेंगापल्ट्टू, नमक्कल, तिरुचिरापल्ली, चेन्नई और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी के कुछ इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। भारी बारिश की वजह से कई उड़ानें भी रद्द कर दी गई हैं।


मौसम विभाग ने बताया कि इस कम दबाव के क्षेत्र के 11 नवंबर की शाम को तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश के तट से गुजरने की संभावना है। इस मौसम रुझान की वजह से अगले तीन से चार दिनों तक तमिलनाडु के बड़े हिस्से में बारिश होने की उम्मीद की जा रही है। मौसम विभाग ने कहा, यह चेन्नई से लगभग 430 किलोमीटर पूर्व-दक्षिण पूर्व और पुडुचेरी से 420 किलोमीटर पूर्व-दक्षिण पूर्व में स्थित है। इसके पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और 11 नवंबर की सुबह तक उत्तरी तमिलनाडु तट के पास पहुंचने की संभावना है। इसके बाद 11 नवंबर की शाम तक इसके तट को पार करने की संभावना है।


चक्रवाती तूफान के बनने के परिणामस्वरूप तमिलनाडु में कम से कम अगले दो दिनों तक बारिश होने की संभावना है। वर्षा विशिष्ट क्षेत्रों में छिटपुट, भारी, बहुत भारी और अत्यधिक भारी और अधिकांश अन्य स्थानों में हल्की से मध्यम होने की संभावना है। ग्रेटर चेन्नई कॉरपोरेशन के आयुक्त गगनदीप एस बेदी ने कहा, हम अगले दो दिनों में चेन्नई और उसके आसपास 250 मिमी से अधिक बारिश की उम्मीद है।


अब तक 12 की मौत
तमिलनाडु में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते हालात बिगड़ते जा रहे हैं। राज्य में बारिश से जुड़े हादसों में अब तक 12 लोगों की मौत हो चुकी है। राहत और बचाव कार्यों के लिए एनडीआरएफ की 11 टीमें और एसडीआरएफ की सात टीमें तैनात की गई हैं। मौसम विभाग का कहना है कि तमिलनाडु के लोगों को फिलहाल भारी बारिश से निजात नहीं मिलने वाली है।


Share

Leave a Reply