बड़ी खबर: कोरोना पॉजिटिव विधायक के संपर्क में आये दो विधायकों की रिपोर्ट आई सामने, पढ़े ये खबर
राजनांदगांव। प्रदेश में कोरोना के बढ़ते आकड़ो के बीच छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के एक विधायक कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। जिसके बाद से उनके संपर्क में आये लोगो की जाँच पड़ताल की जा रही थी अब डोंगरगढ़ विधायक दलेश्वर साहू के संपर्क में आए बीजेपी के दो विधायकों की रिपोर्ट आ गई है। राहत की बात है की दोनों बीजेपी विधायक शिवरतन शर्मा और अजय चंद्राकर की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आया है।
पढ़िए पूरी खबर-
आपको बता दे कि दोनों विधायक 22 जून को एक बैठक में शामिल हुए थे। इस दौरान दोनों विधायक कांग्रेसी विधायक दलेश्वर साहू के संपर्क में आए थे। दलेश्वर के संक्रमित पाए जाने के बाद दोनों विधायक हो 5 दिनों से होम आइसोलेशन में थे। अब रिपोर्ट निगेटिव आने से राहत की सांस ली है। फिलहाल विधायक शिवरतन शर्मा और अजय चंद्राकर को 14 दिनों तक क्वारंटाइन में ही रहना होगा।







.jpeg)












