BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

बड़ी खबर : रूस ने की यूक्रेन पर हमले की तैयारी....

बड़ी खबर : रूस ने की यूक्रेन पर हमले की तैयारी....
Share

वाशिंगटन : रूस ने यूक्रेन पर आक्रमण के इरादे से अपने 70 प्रतिशत सैन्य साजोसामान जुटा लिये हैं, जिसे वह इस महीने के मध्य में तैनात कर सकता है। अमेरिकी अधिकारियों ने यह जानकारी दी। रूस की तैयारियों पर आंतरिक मूल्यांकन करने वाले अधिकारियों ने बताया कि ऐसे बहुत से संकेत हैं, जो इस ओर इशारा करते हैं कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन अगले कुछ हफ्तों में यूक्रेन पर आक्रमण का आदेश दे सकते हैं।

हालांकि उन्होंने सैनिकों की संख्या और सैन्य साजो-सामान के आकार के बारे में स्पष्ट रूप से कुछ नहीं बताया। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि इसका कूटनीतिक समाधान अब भी संभव है। जिन सैन्य संकेतों की बात की जा रही है उनमें से एक यह है कि आमतौर पर शरद ऋतु में होने वाले रूस के सामरिक परमाणु बलों के अभ्यास के समय में बदलाव कर इसे फरवरी के मध्य से मार्च के बीच आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। अमेरिकी अधिकारी इसे आक्रमण के सबसे संभावित संकेत के रूप में देख रहे हैं।

अधिकारियों ने कहा कि ऐसा कोई संकेत नहीं है कि संभावित संघर्ष में परमाणु हथियारों का उपयोग शामिल होगा, लेकिन रूसी अभ्यास का उपयोग पश्चिमी देशों को यूक्रेन में हस्तक्षेप करने से रोकने के उद्देश्य से एक संदेश के रूप में किया जा सकता है। अधिकारियों ने कहा कि रूस ने यूक्रेन पर आक्रमण करने के इरादे से अपनी 70 प्रतिशत सैन्य ताकत जुटा ली है, जिसे वह इस महीने के मध्य में तैनात कर सकता है। 


Share

Leave a Reply