बड़ी खबर : तकनीकी गड़बडी से छात्राओं के स्कॉलरशिप फॉर्म जमा नहीं हुए
इंदौर : कॉलेजों में पढऩे वाली छात्राओं के लिए सरकार ने गांव की बेटी और प्रतिभा किरण छात्रवृत्ति की योजना लागू कर रखी है, लेकिन सैंकड़ों आवेदन अब तक जमा नहीं हुए हैं। कॉलेजों में इसके बारे में उच्च शिक्षा विभाग को जानकारी दे दी है।
कॉलेजों ने बताया है कि 31 दिसम्बर तक ऑनलाइन आवेदन मंगवाए थे लेकिन तकनीकी गड़बड़ी होने से आवेदन जमा नहीं हो सके। विभाग ने अब छात्राओं को एक और मौका दिया है। 21 फरवरी तक दोबारा ऑनलाइन फार्म भरने की अनुमति दी है। सत्र 2021-22 के लिए छात्रवृत्ति में ऑनलाइन आवेदन को लेकर शासन ने दिशा-निर्देश दिए हैं।
आवेदन नवीनीकरण के लिए 31 दिसम्बर तक छात्राओं को प्रक्रिया पूरी करनी थी। जबकि फस्र्ट ईयर की छात्राओं के नए आवेदन 20 जनवरी तक मंगाए गए थे। मगर सैंकड़ों छात्राएं ऐसी हैं, जिनके फार्म जमा नहीं हो सके, क्योंकि ऑनलाइन आवेदन भरने के दौरान कई तकनीकी दिक्कतें आरही थीं। इस कारण फार्म जमा नहीं हो सके। बीते दिनों कॉलेजों ने छात्राओं का डाटा भेजा, जिसमें आवेदन करने और फार्म निरस्त के बारे में जानकारी दी है।







.jpeg)












