BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

बड़ी खबर: इस साल देश के कई राज्यों में पड़ेगी कड़ाके की ठंड

बड़ी खबर: इस साल देश के कई राज्यों में पड़ेगी कड़ाके की ठंड
Share

नई दिल्ली। मौसम विभाग के अनुसार इस साल कड़ाके ठंड पड़ने वाली है। दिल्ली सोमवार को पारा लुढ़ककर 10.8 डिग्री सेल्सियस हो गया जो अब तक का इस सीजन का सबसे कम तापमान है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक इस साल कई राज्यों में कड़ाके की ठंड पड़ सकती है।
 
 
आईएमडी के अधिकारियों के मुताबिक सामान्यत: सफदरजंग वेधशाला नवंबर के पहले सप्ताह में न्यूनतम तापमान 14-16 डिग्री दर्ज करती है और आखिरी सप्ताह में पारा 11-12 डिग्री तक नीचे जाता है। यह वेधशाला शहर का मौसम आंकड़ा देती है।

 
ला नीना के प्रभाव के चलते सर्दियों में शीतलहर तेज चलेगी, जिससे आगामी दिनों में कड़ाके की ठंड देखने को मिल सकती है। अनुमान के मुताबिक नवंबर और दिसंबर के पहले 15 दिन धीरे-धीरे तापमान गिरेगा, वहीं दिसंबर के 15 दिन बाद पहाड़ी राज्यों से मैदानी इलाकों में सर्द हवाएं चलेंगी जिससे कड़ाके की ठंड देखने को मिलेगी।

क्या होता है ला नीना प्रभाव-
 प्रशांत महासागर में पानी और हवा के सतही तापमान से ही बारिश, गर्मी और ठंड का पैटर्न तय होता है। ला-नीना प्रभाव में प्रशांत महासागर में दक्षिणी अमेरिका से इंडोनेशिया की तरफ हवाएं चलती हैं, जो सतह के गरम पानी को उड़ाने लगती हैं। इसका असर ये होता है कि सतह पर ठंड पानी उठने लगता है। इससे सामान्य से ज्यादा ठंडक पूर्वी प्रशांत के पानी में देखी जाती है। ला नीना प्रभाव के चलते ठंड में हवाएं तेज चलती हैं। इससे भूमध्य रेखा के पास सामान्य से ज़्यादा ठंड हो जाती है। इसी का असर मौसम पर पड़ता है।

इन राज्यों में रहेगा शीत लहर का असर-
शीतलहर के प्रकोप में रह सकते हैं ये राज्य- जम्मू और कश्मीर, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश को कवर करेगा, गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा के माध्यम से और तेलंगाना।

Share

Leave a Reply