बड़ी खबर: अब तक रायपुर में 14 नए कोरोना संक्रमितों समेत प्रदेश में मिले 36 मरीज
रायपुर, छत्तीसगढ़ में कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है, इसी बीच खबर सामने आई है कि छत्तीसगढ़ में आज 36 कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें सुकमा से 18, कोंडागांव से 3, रायपुर से 14 और धमतरी से 1 नए मरीजों की पुष्टि हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार राजधानी रायपुर में आज मिले नए मरीजों में रायपुर में डीकेएस से 5, एम्स से 2 मरीज शामिल हैं। वहीं, कोंडागांव से 1 महिला डॉक्टर और धमतरी के मगरलोड थाने में पदस्थ एक पुलिसकर्मी भी कोरोना संक्रमित पाया गया है।







.jpeg)












