BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

बड़ी खबर : टोक्यो ओलंपिक खेलों के दौरान अब तक कोविड-19 के 458 मामले सामने आये....

बड़ी खबर : टोक्यो ओलंपिक खेलों के दौरान अब तक कोविड-19 के 458 मामले सामने आये....
Share

टोक्यो | टोक्यो ओलंपिक के आयोजकों ने सोमवार को कोविड-19 के 28 नये मामलों की घोषणा की लेकिन इनमें कोई खिलाड़ी शामिल नहीं है। टोक्यो ओलंपिक का आयोजन दर्शकों के बिना किया गया और आयोजकों के अनुसार रविवार को समाप्त हुए इन खेलों के दौरान कोविड-19 के कुल 458 मामले सामने आये। नये मामलों में 13 ठेकेदार और छह खेलों से जुड़े व्यक्ति शामिल हैं। इसके अलावा छह स्वयंसेवक, टोक्यो 2020 के दो कर्मचारी और एक मीडियाकर्मी भी संक्रमित पाया गया। इनमें से 21 जापान के निवासी हैं। ओलंपिक के दौरान इन खेलों से जुड़े जितने मामले सामने आये उनमें से 307 जापान के निवासी थे। खेल शुरू होने लेकर समापन तक जो 458 मामले सामने आये उनमें 29 खिलाड़ी भी शामिल हैं। खेलों के दौरान विदेशों से कुल 42711 मान्यता प्राप्त लोग जापान पहुंचे थे। इनमें खिलाड़ी, अधिकारी, मीडियाकर्मी आदि शामिल हैं। महामारी के बावजूद टोक्यो ने सफल ओलंपिक खेलों का आयोजन किया। इनका समापन रविवार को रंगारंग समारोह के साथ हुआ। अमेरिका ने 39 स्वर्ण पदक जीतकर शीर्ष स्थान हासिल किया। चीन 38 स्वर्ण लेकर दूसरे जबकि जापान रिकार्ड 27 स्वर्ण के साथ तीसरे स्थान पर रहा। भारत ने एक स्वर्ण, दो रजत और चार कांस्य सहित कुल सात पदक जीतकर ओलंपिक खेलों में अपना अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया।

 

 

Share

Leave a Reply