बड़ी खबर : बेटे ने मां को उतारा मौत के घाट.....
पहला (सीतापुर) : थाना सदरपुर क्षेत्र में बीती रात को बेटे ने मा को कुदाल से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। गांव में सनसनी का माहौल है। जानकारी के अनुसार सदरपुर थाना अन्तर्गत खम्हरिया नानकारी गांव में ऊषा देवी 70वर्ष पत्नी बालमुकुंद अपने घर में रह रही थी। ऊषा देवी का पुत्र गणेश व ऊषा देवी का निरूसंतान भाई तिरजुली नरायन भी काफी समय से इसी घर में अपनी मां व बहन के साथ रहता था। बताते हैं कि ऊषा देवी के पुत्र गणेश की शादी लगभग बीस वर्ष पहले हुई थी।
उनके पति पत्नी के बीच अक्सर लड़ाई झगड़ा व मारपीट होता रहता था। जिससे तंग आकर गणेश की पत्नी शादी के पांच साल बाद ही उसे छोड़कर अपने घर चली गई थी तब से नहीं आई। गणेश अपनी मां के पास ही रहता था तथा खाना भी मां के एक में खाता था। शुक्रवार को ऊषा देवी का भाई तिरजुली नरायन किसी काम से अपने पैतृक गांव तुलापुर चले गये। इसी बीच मौका पाकर कलियुगी पुत्र गणेश ने शुक्रवार देर रात कुदाल से हमला कर अपनी जन्म देने वाली मां की हत्या कर दी तथा मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। आनन फानन में सदरपुर सहित थानगांव, रेउसा व पीआरवी की गाडियों के साथ भारी पुलिसबल मौके पर पहुंच तथा शव को पीएम के लिये भेज दिया है। सूचना पाकर पुलिस क्षेत्राधिकारी महमूदाबाद रविशंकर प्रसाद भी मौके पर पहुंचे तथा जांच पड़ताल शुरू की।







.jpeg)












