BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

बड़ी खबर: तूफानी तेज गेंदबाज की हुई सड़क हादसे में मौत, पहली ही मैच में तोड़ दी थी इंग्लैंड के कप्तान की हड्डी

 बड़ी खबर: तूफानी तेज गेंदबाज की हुई सड़क हादसे में मौत, पहली ही मैच में तोड़ दी थी इंग्लैंड के कप्तान की हड्डी
Share

ब्रिजटाउन/नई दिल्ली। साल 1990 में इंग्लैंड के खिलाफ डेब्यू करने वाले वेस्टइंडीज के तूफानी तेज गेंदबाज इज्रा मोसली की शनिवार को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। शनिवार सुबह मोसले हाईवे पर साइकिल से जा रहे थे ऐसे में पीछे से तेज रफ्तार में आती एसयूवी ने उन्हें ब्रिजटाउन के क्राइस्टचर्च के पास टक्कर मार दी और मौके पर ही उनकी मृत्यु हो गई। वो 63 वर्ष के थे।

मोसली ने वेस्टइंडीज के लिए करियर में 2 टेस्ट और 9 वनडे मैच खेले। इस दौरान टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने 6 और वनडे में 7 विकेट हासिल किए 1990 में उन्होंने 32 साल की उम्र में पोर्ट ऑफ स्पेन में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया था। वो साल 1983 में दक्षिण अफ्रीका का दौरा करने वाले विंडीज की विद्रोही टीम के सदस्य थे। हालांकि उन्होंने प्रतिबंध से उबरने के बाद वापसी की और टेस्ट डेब्यू करने में सफल रहे।
 
पहली ही मैच में तोड़ दी थी ग्राहम गूच की हड्डी-
साल 1990 में अपनी डेब्यू सीरीज में घातक गेंदबाजी करते हुए उन्होंने इंग्लैंड के कप्तान ग्राहम गूच को चोटिल करके मैच का रुख पलट दिया था। दूसरी पारी में दो बार उनकी उछाल लेती तेज रफ्तार गेंद गूच के ग्लव्स पर लगी और उनके हाथ में फ्रैक्चर हो गया था। इस चोट के कारण गूच रिटायर्ड हर्ट हुए और बाद में मैच से भी बाहर हो गए।
प्रथम श्रेणी में शानदार रहा रिकॉर्ड-
मोसली की प्रथम श्रेणी क्रिकेट में शानदार गेंदबाजी रिकॉर्ड रहा है। उन्होंने 76 प्रथम श्रेणी मैच में 23.31 के औसत से 279 विकेट हासिल किए थे। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 23 रन देकर 6 विकेट रहा है। उन्होंने 11 बार पारी में पांच या उससे ज्यादा विकेट लिए थे।

Share

Leave a Reply