BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

बड़ी खबर : टीम इंडिया का ऑलराउंडर पाए गए कोरोना पॉजिटिव, India vs Sri lanka 2nd T20I मैच हुआ स्थगित

 बड़ी खबर : टीम इंडिया का ऑलराउंडर पाए गए कोरोना पॉजिटिव, India vs Sri lanka 2nd T20I मैच हुआ स्थगित
Share

ऑलराउंडर क्रुणाल पंड्या के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद भारत और श्रीलंका के बीच मंगलवार का टी-20 स्थगित कर दिया गया है। अगर बाकी के खिलाड़ी नेगेटिव पाए जाते हैं तो बुधवार को इस मैच के होने की संभावना है। समाचार एजेंसी एएनआइ से बात करते हुए मामले की जानकारी रखने वाले सूत्रों ने कहा कि क्रुणाल कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं और बाकी खिलाड़ियों की रिपोर्ट आने तक दोनों टीम को आइसोलेशन में रहना होगा।

सूत्र ने कहा, 'क्रुणाल कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं और मंगलवार को खेले जाने वाले टी 20 को स्थगित कर दिया गया है। यदी कोई अन्य खिलाड़ी पॉजिटिव नहीं पाया जाता है तो यह मैच बुधवार को होगा। खिलाड़ी वर्तमान में आइसोलेट हैं।' बीसीसीआइ ने जानकारी दी है कि मैच से पहले मंगलवार को सुबह रैपिड एंटिजन टेस्ट हुआ। इसमें क्रुणाल पांड्या पॉजिटिव पाए गए। मेडिकल टीम ने उनके संपर्क में आठ लोगों को पाया है। पूरी टीम का आरटी पीसीआर टेस्ट हुआ, ताकि यह पता लगाया जा सके कि कोई और संक्रमित तो नहीं है। बोर्ड ने इसके साथ ही जानकारी दी है कि आज का स्थगित हुआ मैच कल यानी बुधवार 28 जुलाई को खेल जाएगा, जबकि सीरीज का आखिरी मुकाबला 29 जुलाई को होगा।

बता दें कि टीम इंडिया ने पहले टी-20 मैच में जीत दर्ज की थी। इससे पहले टीम को तीन मैचों की वनडे सीरीज में 2-1 जीत मिली थी। विराट कोहली, रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह जैसे स्टार खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी में शिखर धवन की अगुवाई में भारत की युवा टीम श्रीलंका दौरे पर गई है, जो फिलहाल इंग्लैंड दौरे पर हैं। राहुल द्रविड़ इस टीम के कोच हैं।   

श्रीलंका दौरे पर गई टीम में पृथ्वी शॉ और सूर्यकुमार यादव भी शामिल हैं, जिन्हें इंग्लैंड दौरे पर रिपलेश्मेंट के तौर पर जाना है। ऐसे में इन दोनों खिलाड़ियों के वहां रवानगी पर सवाल खड़े हो गए हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने सोमवार को जानकारी दी कि चयन समिति ने पृथ्वी शॉ और सूर्यकुमार यादव को इंग्लैंड के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज के लिए चोट के कारण बाहर हुए ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर, बल्लेबाज शुभमन गिल और तेज गेंदबाज आवेश खान का रिपलेश्मेंट चुना है।

Share

Leave a Reply