नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

बड़ी खबर : सेल्फी लेते वक्त नाले में गिरा किशोर हुई मौत....

बड़ी खबर : सेल्फी लेते वक्त नाले में गिरा किशोर  हुई मौत....
Share

रायबरेली : भदोखर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव के निकट गंदे नाले में सेल्फी लेते वक्त किशोर की नाले में गिरने से मौत हो गई । जानकारी के अनुसार आयुष 14 वर्ष पुत्र अश्वनी निवासी तिलक नगर गंदे नाले पर सेल्फी ले रहा था। अचानक सेल्फी लेते वक्त किशोर नाले मे गिर गया । जिस को बचाने के लिए सहयोगी किशोर ने नाले में छलांग लगा दी।

आसपास के स्थानीय लोग व राहगीरों ने चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंच कर दोनो किशोरो को बचाने का प्रयास करने लगे । सूचना पर पहुंची पुलिस ने बड़ी मशक्कत के बाद दोनों दोनों किशोरों को बाहर निकाला। लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। जिसमे आयुष की मौत हो गई । दूसरे किशोर को आनन फानन जिला अस्पताल पहुंचाया गया। मौत की खबर सुनते ही परिजनो मे चीख-पुकार मच गई । एसओ यश कांत ने बताया कि मृतक किशोर का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। दूसरे का इलाज जिला अस्पताल में कराया जा रहा है।


Share

Leave a Reply