बड़ी खबर: 30 जनवरी को 2 मिनट के लिए थमेगा पूरा देश, केंद्र सरकार ने जारी किया आदेश
नई दिल्ली। महात्मा गांधी के निधन वाली तारीख यानि 30 जनवरी को लेकर केंद्र सरकार ने आदेश जारी किया है। इस दिन को हर बार की तरह शहीद दिवस के रूप में मनाया जाना तय हुआ है।
साथ ही सभी राज्य सरकारों और केंद्र शासित प्रदेशों को निर्देश जारी किया गया है। इसमें देश की आजादी में बलिदान देने वालों की याद में दो मिनट का मौन रखने को कहा गया है और इस दौरान कामकाज और आवाजाही पर रोक रहेगी। शहीद दिवस के लिए जो आदेश जारी हुआ है, उसमें कहा गया है कि 30 जनवरी को हर साल 11 बजे दो मिनट का मौन रखा जाएगा।
इसके साथ-साथ पूरे देश में उन दो मिनट के लिए कोई कामकाज या आवाजाही नहीं हुआ करेगी। आगे लिखा गया है कि जिन जगहों पर सायरन की व्यवस्था है वहां मौन का याद दिलाने के लिए सायरन बजाया जाएगा। कहीं-कहीं इसके बारे में आर्मी गन से फायर करके भी बताया जाएगा। यह अलर्ट 10.59 पर किया जाया करेगा जिसके बाद सभी को 2 मिनट के लिए मौन रहना है।
जिन जगहों पर सिगनल नहीं होगा वहां सुविधा के मुताबिक, किसी तरह संदेश पहुंचाया जाएगा। आदेश में कहा गया है कि पहले मौन के दौरान कुछ दफ्तरों में कामकाज चलता रहता था फिलहाल इसको सख्ती से लागू करने का आदेश जारी किया गया है।







.jpeg)
.jpg)











