नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

बड़ी खबर: परिजनों ने नहीं दिलाया 30 हजार रुपये का कुत्ता तो फांसी के फंदे से झूल गया लड़का

 बड़ी खबर: परिजनों ने नहीं दिलाया 30 हजार रुपये का कुत्ता तो फांसी के फंदे से झूल गया लड़का
Share

विशाखापट्टनम। आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh) के विशाखापट्टनम (Visakhapatnam) में एक हैरान कर देने वाला मामला देखने को मिला. यहां पर 16 साल के एक लड़के ने इसलिए फांसी लगाकर जान दे दी क्‍योंकि उसके परिजनों ने उसे कुत्‍ता खरीदकर देने से मना कर दिया था. इस बात से नाराज लड़के ने सीलिंग फैन में फांसी का फंदा लटकाकर आत्‍महत्‍या (Suicide) कर ली.

जानकारी के मुताबिक विशाखपट्टनम के वेंकटेश्‍वरा मेट्टा इलाके में षणमुख वामसी (16) अपने परिवार के साथ रहा करता था. षणमुख ने ऑनलाइन एक कुत्‍ता देखा, जिसकी कीमत 30 हजार रुपये थी. षणमुख को कुत्‍ता बहुत पसंद आया और उसने अपने माता-पिता से उसे दिलाने की जिद की. हालांकि उसे परिजन इसके लिए तैयार नहीं हुए.

बता दें कि षणमुख की मां ने कुत्‍ता लाने से साफ इनकार कर दिया था. षणमुख की मां ने कहा था कि अगर वह कुछ वक्त ठहर जाएगा तो वह उसे कुत्ता दिला देंगी. हालांकि घरवालों के ऐसा कहने पर षणमुख वामसी नाराज हो गया. इसके बाद जब षणमुख की मां सोमवार को जरूरी घरेलू सामान खरीदने बाजार गई तो षणमुख वामसी ने फांसी से लटककर जान

मां ने जब बेटे को फंदे से झूलता देखा तो वह बेहोश हो गई. घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने षणमुख वामसी को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया जहां जांच के दौरान डॉक्‍टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. एमआर पेट्टा थाने की पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज किया है और आगे जांच की जा रही है.

Share

Leave a Reply