बड़ी ख़बर : नाबालिक को पेड़ से बांधकर बेल्ट से पीटा , जानिये क्या है पूरा मामला
ख़बर चित्तौड़गढ़ के सूरजपोल गांव से है जहा एक नाबालिग के कपड़े उतार कर उसे बेल्ट से पीटा गया है। मामला सामने आने के बाद चाइल्ड लाइन ने संज्ञान लेते हुए दो भाइयों के खिलाफ थाने में शिकायत दी है। मामला दर्ज होने पर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
थाना कोतवाली क्षेत्र में दुर्ग के पीछे सूरजपोल गांव में दो भाई शक्ति सिंह और राजेंद्र सिंह के घर में 2 महीने से 16 वर्षीय नाबालिग काम कर रहा था। बुधवार शाम को परिवार घर से बाहर गया था। वापस लौटे तो ताला टूटा मिला। घर की तलाशी लेने पर जेवर, कपड़े और करीब 25 हजार रुपए गायब थे। पास में ही काम करने वाले नाबालिग की पेंट भी पड़ी थी।
इस पर दोनों भाइयों को उस पर शक हुआ। गुरुवार दोपहर को नाबालिग उन्हें बस स्टैंड के पास मिला। दोनों भाई उसे खेत में ले आए। इसके बाद पेड़ से बांध कर उसकी पिटाई शुरू कर दी। दोनों भाइयों ने बेल्ट से नाबालिग की जमकर पिटाई की।
परिवार का कहना है कि नाबालिग के पास एक बैग से चुराए गहने, कपड़े और नकदी परिवार को मिला, लेकिन दोनों भाइयों ने इस बारे में पुलिस को सूचना नहीं दी। नाबालिग के कपड़े उतार कर पेड़ से बांधकर बेल्ट से पीटने लगे। इस हरकत का उन्होंने वीडियो भी बनाया और राजेंद्र सिंह ने उसे लोगों के साथ शेयर भी किया। जब वीडियो सामने आने के बाद शुक्रवार को चाइल्ड लाइन की टीम पीड़ित के पास पहुंची। कोतवाली पुलिस को भी इस बात की सूचना दी।
इसके बाद एससी एसटी सेल की डिप्टी शाहना खानम, मुख्यालय के डिप्टी मनीष शर्मा, कोतवाली थानाधिकारी तुलसीराम, किला चौकी प्रभारी भूरसिंह जांच में जुट गए। देर शाम को शक्ति सिंह और राजेंद्र सिंह को थाने में लाकर मारपीट और एससी-एसटी एक्ट में गिरफ्तार कर लिया। मामले की जांच डिप्टी शाहना खानम के जिम्मे की गई।
मजदूरी कर अपना पेट पालता है नाबालिग
नाबालिग लंबे समय से सूरजपोल और आस-पास के गांवों में छोटी-मोटी मजदूरी कर पेट पाल रहा था। हालांकि वो पहले भी चोरी के आरोप में पकड़ा गया। बताया गया कि बचपन में ही माता-पिता के अकेला छोड़कर चले जाने के बाद उसे कुछ समय नानी ने साथ रखा।







.jpeg)












