BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

बड़ी खबर: प्रधानमंत्री ने इस्तीफे का ऐलान कर सबको चौंकाया, बताई हैरान कर देने वाली वजह?

बड़ी खबर: प्रधानमंत्री ने इस्तीफे का ऐलान कर सबको चौंकाया, बताई हैरान कर देने वाली वजह?
Share

 नई दिल्ली: न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिंडा अर्डर्न का एक बयान इन दिनों चर्चा का विषय बन गया है। दरअसल, जेसिंडा ने इस्तीफा देने का ऐलान कर सबको सकते में डाल दिया है। पार्टी की वार्षिक कॉकस बैठक में जेसिंडा ने कहा कि काम करने के लिए अब ऊर्जा नहीं बची है, अब इस्तीफा देने का समय है।

उन्होंने कहा कि मैं जा रही हूं, क्योंकि इस तरह की खास भूमिका के साथ जिम्मेदारी जुड़ी होती है। यह जानने की जिम्मेदारी कि आप नेतृत्व करने के लिए कब सही व्यक्ति हैं और कब नहीं। मुझे पता है कि इस काम के लिए कितनी मेहनत लगती है। मुझे पता है कि मेरे पास इस जिम्मेदारी को निभाने के लिए अब पर्याप्त शक्ति नहीं बची है।

प्रधानमंत्री के रूप में जेसिंडा का कार्यकाल 7 फरवरी को समाप्त होगा। उन्होंने कहा, मैं इंसान हूं, राजनेता भी इंसान होते हैं। जब तक हम कर सकते हैं, हम वह सब करते हैं जो हम कर सकते हैं। जेसिंडा ने कहा कि मैंने गर्मियों की छुट्टी के दौरान विचार किया था कि क्या मेरे पास भूमिका में बने रहने की ऊर्जा है या नहीं और निष्कर्ष निकला कि ऊर्जा नहीं थी।

जीवन के सबसे संतोषजनक साढ़े पांच साल
जेसिंडा ने कहा, ये मेरे जीवन के सबसे संतोषजनक साढ़े पांच साल रहे हैं। लेकिन इसकी अपनी चुनौतियां भी हैं- आवास, बाल गरीबी और जलवायु परिवर्तन पर केंद्रित एजेंडा के बीच हमने एक घरेलू आतंकी घटना, एक बड़ी प्राकृतिक आपदा, एक वैश्विक महामारी और एक आर्थिक संकट का सामना किया है।


Share

Leave a Reply