BIG NEWS : मां ने डांटा तो पांचवीं मंजिल से कूदा बेटा, मौत....
इंदौर : मां की मामूली डांट से दुखी 14 वर्षीय बच्चा पांचवीं मंजिल से कूद गया। घायल अवस्था में बच्चे को अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जांच अधिकारी धर्मेन्द्र राठौर के मुताबिक, गत शाम बिचौंली मर्दाना स्थित पांच मंजिला मल्टी की छत से 14 वर्षीय राघव पिता संजय हिरवे ने छलांग लगा दी। कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। बच्चे की मां का कहना है कि उन्होंने किसी बात पर बेटे को डांटा था। इसके बाद बच्चे को लगा कि मम्मी मारेगी। इसी डर से वह छत से कूद गया। राघव को घायल हालत में पास के हास्पिटल ले जाया गया, जहां उसे एमआजी स्थित निजी हॉस्पिअल रेफर कर दिया गया। कुछ देर उपचार के बाद बच्चे ने दम दोड़ दिया।







.jpeg)












