बड़ी खबर: प्रदेश को मिला कोरोना के 22 नए मरीज, जिले में एक्टिव केस की संख्या हुई इतनी
बलौदाबाजार। छत्तिसगढ़ में कोरोना का आकड़ा बहुत तेजी से बढ़ रहा है। आय दिन कोरोना के नए नए मरीज निकल कर बाहर आ रहे है। इसी कड़ी में एक खबर आई है की आज बुधवार दो बजे तक 22 नए कोरोना मरीजों की जिला प्रशासन ने पुष्टि की है। आज यहाँ मिले कोरोना के 22 नए मामले - बिलाईगढ़ विकासखण्ड के अंतर्गत गाँव बोड़ा 1, बिनोधा 1, डोंगिया 1, बलौदाबाजार विकासखंड के अंतर्गत लवन 7, धाराशिव 5 कसडोल विकासखंड के अंतर्गत ग्राम नरधा 5, भाटापारा 2 मरीज मिले हैं। आपको बता दे की यह सभी मरीज़ क्वारेंटीन सेंटर में थे। केवल एक मरीज भाटापारा का होम-क्वरेंटाइन में था। मंगलवार रात को भी 16 मरीज मिले थे इसके साथ ही जिले में अब तक 58 संक्रमित मरीज मिले है, जबकि एक्टिव केस 50 और इस महामारी से 8 मरीज स्वास्थ्य होकर घर भी लौट चुके हैं।







.jpeg)












