बड़ी खबर : स्टूडेंट को बंदूक पकड़ कर सेल्फी लेना पड़ा भारी, सिर के उड़े चिथड़े....
युवक को सेल्फी लेना पड़ा भारी घटना राजस्थान के धौलपुर में सामने आ रही है। जहाँ एक कॉलेज स्टूडेंट की सेल्फी लेने की कोशिश में जान चली गई। मौत के बाद परिवार स्टूडेंट का गुपचुप तरीके से अंतिम संस्कार करने की कोशिश में था, लेकिन पुलिस को जानकारी मिली तो परिवार से डेड बॉडी जब्त की गई।
पुलिस ने बताया कि धौलपुर जिले के उमरेह गांव में रामबिलास मीणा का बेटा सचिन मीणा (19) रविवार सुबह घर के नजदीक खेत में अवैध देसी बंदूक (कट्टाि) के साथ सेल्फी ले रहा था। इस दौरान मोबाइल पर क्लिक होने की बजाए दूसरे हाथ में मौजूद देसी बंदूक का ट्रिगर दब गया। सिर पर लगे कटटेे के फायर होते ही उसके सिर के चिथड़े उड़ गए।







.jpeg)












