नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

बड़ी खबर: धार दार हथियार से पति का प्राइवेट पार्ट काटकर महिला ने लगाई फांसी

 बड़ी खबर: धार दार हथियार से पति का प्राइवेट पार्ट काटकर महिला ने लगाई फांसी
Share

धार। धार जिले के बाग कस्बे में बीती रात एक महिला ने अपने पति की हत्या कर दी। पति-पत्नी के बीच में लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी के चलते बीती रात को भी विवाद हुआ। विवाद के दौरान पति-पत्नी दोनों एक कमरे में बंद हो गए और पत्नी राधाबाई ने धारदार हथियार से अपने पति व शासकीय शिक्षक हरे सिंह चौहान पर हमला कर दिया और उसका नाजुक अंग भी काट दिया। उसके बाद अन्य चोटें भी पहुंचाई। इससे अधिक रक्तस्राव होने के कारण हरे सिंह की मौत हो गई। इधर, महिला ने हत्या करने के बाद साड़ी का फंदा बनाकर उसी से आत्महत्या कर ली, जिससे उसकी भी मौत हो गई। घटना बीती रात की है, बताया जा रहा है कि शिक्षक की एक और पत्नी थी और उसी को लेकर विवाद होता रहता था। पुलिस के अनुसार उनकी दो लड़कियां व एक लड़का है। बीती रात दोनों ब्लॉक कॉलोनी क्षेत्र स्थित अपने घर में थे, जहां बंद कमरे में उनमें विवाद चल रहा था और बाहर बच्चे चिल्ला रहे थे, लेकिन महिला ने बच्चों की पुकार भी नहीं सुनी और हत्या कर दी। सूचना मिलने पर पुलिस व फोरेंसिंक टीम मौके पहुंची और जांच शुरू की। दोनों शवों को पोस्ट मार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर पुलिस जांच में जुटी हुई है। 

Share

Leave a Reply