BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

बड़ी खबर : फाइव स्टार होटल में जन्मदिन के मौके पर ड्रग्स पार्टी करते पकड़ी गई ये बॉलीवुड अभिनेत्री

 बड़ी खबर : फाइव स्टार होटल में जन्मदिन के मौके पर ड्रग्स पार्टी करते पकड़ी गई ये बॉलीवुड अभिनेत्री
Share

नई दिल्ली: ड्रग्स के इस्तेमाल पर एक और बॉलीवुड एक्ट्रेस को गिरफ्तार कर लिया गया है. हाल ही में आई मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अभिनेत्री नाइरा नेहल शाह (Naira Nehal Shah) मुंबई के एक पाइव स्टार होटल में कुछ दोस्तों के साथ अपने जन्मदिन की पार्टी सेलिब्रेट कर रही थीं.
 
पढ़िए पूरी खबर-
कहा जा रहा है कि रविवार-सोमवार को चल रही इस पार्टी के दौरान ही किसी ने पुलिस को खबर कर दी कि वहां ड्रग्स के साथ पार्टी चल रही थी. इसके बाद पुलिस ने देर रात होटल में छापा मारा और एक्ट्रेस को उसके दोस्तों सहित गिरफ्तार कर लिया. बता दे कि यह मामला मुंबई के सांताक्रूज इलाके का है.

रंगे हाथों किया था गिरफ्तार
इस पूरे मामले पर जानकारी देते हुए एक पुलिस अधिकारी ने बताया है कि उन्होंने बीते रविवार को एक फाइव स्टार होटल में रात को करीब 3 बजे छापा मारा था. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्मों में छोटे-मोटे रोल करने वाली एक एक्ट्रेस और उसके कुछ दोस्तों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. सभी लोग पार्टी में ड्रग्स का सेवन कर रहे थे.

गौरतलब है कि सोमवार को पुलिस ने दोनों लोगों को सांताक्रूज की एक अदालत में पेश किया. जहां फिलहाल दोनों को जमानत पर रिहा कर दिया गया है, लेकिन पुलिस अब भी इस मामले की जांच में जुटी है. बता दें कि नाइरा नेहल शाह को बॉलीवुड के अलावा कई दक्षिण भारतीय फिल्मों में भी देखा जा चुका है.

Share

Leave a Reply