नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

बड़ी खबर: IGI एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, अलकायदा के नाम से पुलिस को मिला मेल, दिल्ली में सुरक्षा बढ़ाई गई

बड़ी खबर: IGI एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, अलकायदा के नाम से पुलिस को मिला मेल, दिल्ली में सुरक्षा बढ़ाई गई
Share

15 अगस्त से ठीक पहले आतंकी संगठन ने अलकायदा ने दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट यानी इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे को बम से उड़ाने की धमकी दी है, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। दरअसल, दिल्ली पुलिस को बम से उड़ाने की धमकी वाले ईमेल मिलने के बाद इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय (IGI) हवाई अड्डे पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। दिल्ली पुलिस को मिले ईमेल में आतंकवादी संगठन अलकायदा ने आईजीआई एयरपोर्ट पर हमला करने की योजना के बारे में चेतावनी दी।
आईजीआई हवाई अड्डे के एक आधिकारिक बयान के अनुसार, जांच के बाद खतरे को बेतुका और धमकी को फर्जी पाया गया है। इसके बाद से बम धमकी आकलन समिति (बीटीएसी) को हवाई अड्डे से टरमिनेट कर दिया गया। बयान में कहा गया है कि, "जांच में कुछ खास न मिलने के बाद भी एडीश्नल अलर्ट जारी कर दिया गया है और आईजीआई हवाईअड्डे पर सभी सुरक्षा उपाय बढ़ा दिए गए हैं।"
गौरतलब है कि ये धमकी भरा ईमेल india.212@protonmail.com से आया था। इस ईमेल के सब्जेक्ट में लिखा था, "अलकायदा सरगना की ओर से IGI एयरपोर्ट पर बम ब्लास्ट की साजिश।" इस ईमेल में लिखा है, करनबीर सूरी उर्फ मोहम्मद जलाल और उसकी पत्नी शैली शारदा उर्फ हसीना रविवार को सिंगापुर से भारत आ रहे हैं और वो एयरपोर्ट पर अगले एक से तीन दिन में बम रखने की साजिश रच रहे हैं। धमकी भरा मेल मिलने के बाद एयरपोर्ट पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है और सभी एजेंसियों को अलर्ट पर रखा गया है। एयरपोर्ट के सभी टर्मिनल पर एंटी-सबोटाज चेकिंग भी शुरू कर दी गई है। आने-जाने वाली गाड़ियों की जांच की जा रही है और लगातार पेट्रोलिंग भी हो रही है।
बता दें कि पहले भी ऐसे ही तरह की धमकी भरे मेल आ चुके हैं। पुलिस के मुताबिक, इसी साल 21 मार्च को भी एक ऐसा ही मेल मिला था, जिसमें करनबीर और शैली को ISIS का सरगना बताया गया था।

 


Share

Leave a Reply