BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

बड़ी खबरः जयपुर के चार स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, प्रिंसिपल को मिला ई-मेल

बड़ी खबरः जयपुर के चार स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, प्रिंसिपल को मिला ई-मेल
Share

 दिल्ली के बाद अब राजस्थान की राजधानी जयपुर के चार स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। ईमेल के जरिये मिली इस धमकी के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुलिस ने बताया कि छात्रों और स्टाफ सदस्यों को स्कूल से बाहर निकालकर बम निरोधक दस्ते और कुत्तों के साथ पुलिस टीमें स्कूलों में पहुंच गई हैं।

 

जयपुर पुलिस आयुक्त बीजू जॉर्ज जोसेफ के अनुसार चार स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। पुलिस स्कूलों तक पहुंच गई है। पुलिस ने कहा कि धमकी ईमेल से दी गई है और एक टीम ई-मेल भेजने वाले की पहचान करने की कोशिश कर रही है।

जानकारी के अनुसार, एक अज्ञात व्यक्ति ने प्रिंसिपल को ई-मेल भेजकर कहा कि स्कूल बिल्डिंग में बम रखा गया है। इसकी सूचना मिलते ही स्कूलों में हड़कंप मच गया। अफरातफरी का माहौल होने के बाद स्कूलों से छात्रों और स्टाफ को बाहर निकाला गया।

राजस्थान में लापता बच्चों के मामले में हाई कोर्ट में पेश हुए डीजीपी और पांच एसपी

बता दें कि कुछ दिन पहले ही दिल्ली-एनसीआर के 150 से अधिक स्कूलों में इसी तरह के ई-मेल से हड़कंप मच गया था। इन मेल में भी स्कूलों में बम होने की धमकी दी गई थी। हालांकि, ये धमकी अफवाह साबित हुई थी।


Share

Leave a Reply