बड़ी खबर: सड़क हादसे में हुई टीआई और आरक्षक की मौत, कुएं में जा गिरी अनियंत्रित वाहन
सिवनी। सिवनी के डोल थाना क्षेत्र अंतर्गत कलारबाकी और बंडोल के बीच गांव पौड़ी से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां, सड़क हादसे में छपारा TI और आरक्षक की मौत हो गई है, उनका वाहन अनियंत्रित होकर कुएं में गिर गया, जिससे हुई घटना में नगर निरीक्षक और आरक्षक की मौत हो गई।
पढ़िए पूरी खबर-
जानकारी के अनुसार- स्कार्पियो को कांस्टेबल चंदकुमार चौधरी चला रहा था, जबकि टीआई नीलेश परतेती (40 साल) आगे बैठे हुए थे। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक स्कार्पियो वाहन में सवार थाना प्रभारी व एक आरक्षक बीती रात कन्हीवाडा क्षेत्र से कलारबांकी- बंडोल होते हुए पुलिस थाना छपारा लौट रहे थे। कलारबांकी- बंडोल के बीच पौड़ी गांव के नजदीकी सड़क किनारे खेत में लगे ट्रांसफार्मर से टकरा कर कार अनियंत्रित होकर पास ही कुएं में जा गिरी।पानी से भरे कुएं में स्कार्पियो सहित गिरे छपारा थाना प्रभारी नीलेश परतेती व आरक्षक चंदकुमार चौधरी की मौके पर मौत हो गई। 27 फरवरी शनिवार सुबह 6-7 बजे के बीच खेत पहुंचे ग्रामीणों ने हादसे के निशान व कुएं में स्कार्पियो वाहन गिरा देखकर इसकी सूचना पुलिस को दी।







.jpeg)












