नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

बड़ी खबर : दुर्ग के अंडा और अछोटी गांव में बाघ ने किया मवेशी का शिकार

बड़ी खबर : दुर्ग के अंडा और अछोटी गांव में बाघ ने किया मवेशी का शिकार
Share

दुर्ग | छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव, बालोद और अब दुर्ग जिले में भी रॉयल बंगाल टाइगर ने अपनी दस्तक दे दी है। यहां इसने शिकार भी किया है जिससे वन विभाग का तमाम अमला पुलिस सहित जिला प्रशासन हरकत में आ गया है। दुर्ग बालोद और राजनांदगांव जिले के बॉर्डर के लगभग सभी गांव में अलर्ट जारी किया गया है। टाइगर इन तीनों जिलों के बॉर्डर के किसी भी गांव में पहुंच सकता है। रात को रॉयल बंगाल टाइगर के पहुंचने की जानकारी तब मिली जब दुर्ग जिले के अंडा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत अछोटी में गांव से कुछ दूरी पर खेत में एक गाय का शव मिला, पहले तो लोगों ने गाय की सामान्य मौत मान ध्यान नहीं दिया लेकिन जब पास से देखा तो गाय के गले में टाइगर के दांतों और पंजों के खरोंच से हुए जख्म से खून बहता दिख रहा था। वहीं आसपास के खेत और जमीन में पंजो के निशान भी साफ देखने से ग्रामीणों को पुख्ता हो गया कि यह किसी और का नहीं बल्कि टाइगर का हमला है। ग्रामीणों से जानकारी सरपंच के पास पहुंची सरपंच ने वन विभाग और पुलिस को सूचना दी। वन विभाग को सूचना मिलते ही कुछ ही घंटों में तमाम जिला प्रशासन पुलिस प्रशासन का अमला गांव पहुंच गया। वन विभाग ने लोगो को सावधान रहने के निर्दश दिए हैं। साथ ही वन अमला बाघ के पंजों के निशान के जरिए बाघ की तलाश में जुट गया है।

 

Share

Leave a Reply