BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

बड़ा हादसा: खाई में जा गिरी टूरिस्ट से भरी बस, हादसे में पांच लोगों की मौत, 13 घायल

बड़ा हादसा: खाई में जा गिरी टूरिस्ट से भरी बस, हादसे में पांच लोगों की मौत, 13 घायल
Share

अनंतगिरी। विशाखापट्टनम में शुक्रवार देर रात एक टूरिस्ट बस का भिषण हादसा हो गया। यहां टूरिस्ट से भरी एक बस विशाखापट्टनम के अरकू के पास अनंतगिरी में खाई में जा गिरी। दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हो गई, मृतकों में एक बच्चा भी शामिल है। वहीं 13 लोग घायल बताए जा रहे हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस बस में 30 लोग थे। स्थानीय लोगों की माने तो बस में सवार यात्री तेलंगाना के रहने वाले हैं। यह सभी पहाड़ी इलाके अरकू को देखने आए थे। घटना की खबर मिलते ही राष्ट्रीय आपदा राहत बल और राज्य अग्निशमन सेवा कर्मचारी मौके पर पहुंचं  और बचाव कार्य शुरु किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिवार वालों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की हैं। उन्होनें ट्वीट कर लिखा कि विशाखापट्टनम में हुए बस हादसे से आहत हूं, जिन लोगों ने इस हादसे में अपनी जान गंवाई है, उनके परिवार के प्रति संवेदनाएं। घायलों के लिए प्रार्थना कि वो जल्द ठीक हो जाएं।

इसके अलावा आंध्र प्रदेश के विपक्षी पार्टी के नेता चंद्रबाबू नायडु ने भी इस हादसे के प्रति अपना दुख प्रकट किया है। चंद्रबाबू नायडु ने ट्वीट किया कि अरकू घाट रोड में हुए भीषण बस दुर्घटना से बेहद दुख पहुंचा है। मैं मृतकों के परिवारजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं, और घायलों के जल्द ठीक होने की कामना करता हूं।

टीआरएस नेता केटी रामा राव ने ट्विटर के जरिए कहा कि अरकू में हुए बसे हादसे को लेकर चिंतित हैं और उन्होंने आंध्र प्रदेश सरकार से हर संभव मदद प्रदान करने की अपील की है।
 

Share

Leave a Reply